अमित शाह से मिले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, जी-23 नेताओं से करेंगे मुलाकात

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 29, 2021 20:05 IST2021-09-29T18:20:03+5:302021-09-29T20:05:28+5:30

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के कुछ दिन बाद अमरिंदर सिंह भविष्य की अपनी रणनीति को लेकर लग रही अटकलों के बीच मंगलवार को दिल्ली पहुंचे थे।

Former Punjab CM Congress leader Captain Amarinder Singh reaches Home Minister Amit Shah in New Delhi | अमित शाह से मिले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, जी-23 नेताओं से करेंगे मुलाकात

अमित शाह से मिले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, जी-23 नेताओं से करेंगे मुलाकात

Highlights अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने उनकी यात्रा को लेकर स्पष्टीकरण दिया था।अमरिंदर सिंह द्वारा 18 सितंबर को इस्तीफा दिए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी का उनका यह पहला दौरा है।

नई दिल्लीः पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर मिलने पहुंचे। पंजाब में सियासी संग्राम के बीच सिंह दिल्ली पहुंचे हैं। पंजाब के पूर्व सीएम ने कल कहा था कि वह किसी भी राजनेता से नहीं मिलेंगे। वह अपना घर खाली करने आए हैं। जी-23 नेताओं से मिलेंगे।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की, जिससे राजनीति में उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई। पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद सिंह मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे।

यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि सिंह ने अपने पत्ते नहीं खोले थे, लेकिन दावा किया था कि उन्होंने राजनीति नहीं छोड़ी है और वह अंत तक लड़ेंगे। कांग्रेस के दिग्गज नेता ने अपने कट्टर विरोधी नवजोत सिंह सिद्धू पर भी तीखा हमला किया था, जिन्हें पार्टी की पंजाब इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सिद्धू ने मंगलवार को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने राजनीतिक भविष्य के संबंध में सिंह ने कहा था कि उनके सामने कई विकल्प हैं।

सिंह द्वारा 18 सितंबर को इस्तीफा दिए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी का उनका यह पहला दौरा है। मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया गया कि सिंह दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं से मिल सकते हैं, जिसके बाद अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने उनकी यात्रा को लेकर स्पष्टीकरण दिया था।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ टकराव के बाद अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वह ‘अपमानित’ महसूस कर रहे हैं। बाद में सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी ‘अनुभवहीन’ बताया था।

सिद्धू पर भी निशाना साधते हुए सिंह ने उन्हें ‘राष्ट्र विरोधी’ और ‘खतरनाक’ बताया और कहा था कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में सिद्धू के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे। सिंह ने संकेत दिया था कि वह अपने राजनीतिक विकल्पों को खुला रख रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि अपने भविष्य के कदमों पर निर्णय लेने से पहले वह अपने दोस्तों से बात करेंगे।

Web Title: Former Punjab CM Congress leader Captain Amarinder Singh reaches Home Minister Amit Shah in New Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे