लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेसः पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कल करेंगे नई पार्टी की घोषणा, करीब 15 विधायक पर नजर!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 26, 2021 18:24 IST

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन बुलाने की घोषणा के बाद बुधवार को उनके द्वारा नई पार्टी की घोषणा करने संबंधी अटकलें तेज हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब कांग्रेस के भीतर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शिरकत कर सकते हैं। कई विधायकों को पिछले महीने मंत्री पद से हटा दिया गया था।

चंड़ीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कल चंड़ीगढ़ में बड़ा धमाका करने वाले हैं। सिंह नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। कांग्रेस के 15 विधायक कैप्टन के संपर्क में हैं। कैप्टन ने कल चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। ऐसी संभावना है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शिरकत कर सकते हैं। 

पंजाब कांग्रेस के भीतर हलचल तेज हो गई है। कई विधायकों को पिछले महीने मंत्री पद से हटा दिया गया था। सभी पूर्व सीएम के संपर्क में हैं। राणा गुरमीत सोढ़ी, साधु सिंह धर्मसोत, गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिद्धू और शाम सुंदर अरोड़ा शामिल हैं।

सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू से सियासी संघर्ष के बाद पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस्तीफे के बाद कहा कि वह ‘अपमानित’ महसूस करते हैं। कांग्रेस ने उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया।

सिंह ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह जल्द ही अपनी नई पार्टी बनाएंगे और अगर तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों के हित में कुछ समाधान निकलता है तो वह भाजपा के साथ 2022 के चुनाव में सीटों के समझौते को लेकर आशान्वित हैं। यह घटनाक्रम पंजाब विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले सामने आया है।

पिछले महीने राज्य सरकार से बाहर निकलने वाले सिंह ने कहा कि वह समान विचारधारा वाले दलों जैसे कि अकाली से अलग हुए समूहों के साथ गठबंधन पर भी विचार कर रहे हैं। दो बार मुख्यमंत्री रहे सिंह ने कहा था कि जब तक वह ‘अपने लोगों और अपने राज्य’ का भविष्य सुरक्षित नहीं कर लेते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। हालांकि, इस पर पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मंगलवार को कहा कि अगर अमरिंदर सिंह ने एक नया राजनीतिक दल बनाया तो यह उनकी ‘बड़ी गलती’ होगी।

सिंह ने कहा कि अगर उन्होंने (सिंह) ऐसा किया तो यह उनके दामन पर ‘दाग’ होगा। कांग्रेस ने उन्हें सम्मान दिया और वह पार्टी में कई पदों पर रहे। रंधावा, अमरिंदर सिंह पर पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम से मित्रता को लेकर भी हमले कर रहे हैं।

उन्होंने यहां तक कह दिया कि आलम के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) के संबंध का पता लगाने के लिए जांच होनी चाहिए। पंजाब के कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने के मुद्दे पर अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े चार साल में सिंह अपने फार्महाउस से बाहर नहीं आए और अब वह नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि सिंह के पास पहले ही एक पार्टी थी और वह पिछले चार साल में कुछ काम कर सकते थे।

टॅग्स :पंजाब कांग्रेसअमरिंदर सिंहपाकिस्तानBJPनवजोत सिंह सिद्धूराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण