अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह का ट्वीट- किसान आंदोलन पर चर्चा, एमएसपी पर बात

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 29, 2021 21:37 IST2021-09-29T20:59:50+5:302021-09-29T21:37:43+5:30

अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन पर चर्चा की।

former Punjab cm Amarinder Singh meet Amit Shah farmers agitation against Farm Laws guarantee MSP NoFarmers NoFood | अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह का ट्वीट- किसान आंदोलन पर चर्चा, एमएसपी पर बात

कांग्रेस के दिग्गज नेता ने अपने कट्टर विरोधी नवजोत सिंह सिद्धू पर भी तीखा हमला किया था। (file photo)

Highlightsफसल विविधिकरण का समर्थन करके संकट का तत्काल समाधान करने का अनुरोध किया है।राजनीति में उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई।पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद सिंह मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे।

नई दिल्लीः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा कि किसान आंदोलन पर बातचीत हुई। 

अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन पर चर्चा की। गृह मंत्री से कृषि कानूनों को वापस लेकर, एमएसपी देकर और फसल विविधिकरण का समर्थन करके संकट का तत्काल समाधान करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने आग्रह किया है कि तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करके और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देकर पिछले 10 महीनों से चल रहे किसानों के आंदोलन के मुद्दे का समाधान किया जाए। हालांकि, शाह के साथ उनकी करीब 45 मिनट तक चली मुलाकात के कारण राजनीति में उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद सिंह मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे। अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल द्वारा किये गये ट्वीट के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को लेकर चर्चा की और उनसे आग्रह किया कि कानूनों को निरस्त करके, एमएसपी की गारंटी देकर तथा पंजाब में फसल विविधिकरण को सहयोग देकर इस संकट का तत्काल समाधान किया जाए।’’

राजनीति में उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई। पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद सिंह मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि सिंह ने अपने पत्ते नहीं खोले थे, लेकिन दावा किया था कि उन्होंने राजनीति नहीं छोड़ी है और वह अंत तक लड़ेंगे।

वैसे, यह बैठक इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद सिंह ने अपने पत्ते नहीं खोले थे, लेकिन दावा किया था कि उन्होंने राजनीति नहीं छोड़ी है और वह अंत तक लड़ेंगे। कांग्रेस के दिग्गज नेता ने अपने कट्टर विरोधी नवजोत सिंह सिद्धू पर भी तीखा हमला किया था, जिन्हें पिछले दिनों पार्टी की पंजाब इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सिद्धू ने मंगलवार को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने राजनीतिक भविष्य के संबंध में सिंह ने कहा था कि उनके सामने कई विकल्प हैं।

Web Title: former Punjab cm Amarinder Singh meet Amit Shah farmers agitation against Farm Laws guarantee MSP NoFarmers NoFood

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे