अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की बिगड़ी तबियत, ICU में भर्ती हुए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2023 22:42 IST2023-04-22T22:42:46+5:302023-04-22T22:42:46+5:30

एक निजी अस्पताल द्वारा शनिवार को जारी एक मेडिकल बुलेटिन से यह जानकारी मिली। बादल (95) को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

former Punjab Chief Minister Parkash Singh Badal's health deteriorated, admitted to ICU | अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की बिगड़ी तबियत, ICU में भर्ती हुए

अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की बिगड़ी तबियत, ICU में भर्ती हुए

Highlights बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया थामेडिकल बुलेटिन में कहा गया है, प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए ICU में उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल आईसीयू में हैं और उनके स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। एक निजी अस्पताल द्वारा शनिवार को जारी एक मेडिकल बुलेटिन से यह जानकारी मिली। बादल (95) को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है, “प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल आईसीयू में उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बादल को पिछले साल जून में जठरशोथ (गैस्ट्राइटिस) और अस्थमा से संबंधित शिकायतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री की तबियत बिगड़ने पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर उनके ठीक होने की कामना की है। सुले ने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय प्रकाश सिंह बादल साहब शीघ्र स्वस्थ हों! जल्द स्वस्थ हो जाओ। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनकी सेहत को लेकर ट्वीट किया।

राजनाथ सिंह ने लिखा, सुखबीर बादल से बात की और अस्पताल में भर्ती पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: former Punjab Chief Minister Parkash Singh Badal's health deteriorated, admitted to ICU

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे