Parkash Singh Badal Dies: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

By रुस्तम राणा | Updated: April 25, 2023 22:53 IST2023-04-25T21:34:12+5:302023-04-25T22:53:55+5:30

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है।

Former Punjab Chief Minister Parkash Singh Badal Dies At 95 | Parkash Singh Badal Dies: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Parkash Singh Badal Dies: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Highlightsउनके बेटे और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उनके निधन की पुष्टि कीउन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया थापीएम मोदी ने ट्वीट में कहा, प्रकाश सिंह बादल का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। पांच बार के पूर्व मुख्यमंत्री अकाली दल के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उनके निधन की पुष्टि की। वह पंजाब राज्य में पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री भी थे

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से बेहद दुखी हूं। वह भारतीय राजनीति की एक महान शख्सियत थे और एक उल्लेखनीय राजनेता थे, जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।" 

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैंने उनके साथ कई दशकों तक निकटता से बातचीत की है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। मुझे हमारी कई बातचीत याद आती हैं, जिसमें उनकी बुद्धिमत्ता हमेशा स्पष्ट रूप से दिखाई देती थी। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना। पीएम मोदी ने उनके साथ अपनी तस्वीर को भी साझा किया है।

Web Title: Former Punjab Chief Minister Parkash Singh Badal Dies At 95

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे