लाइव न्यूज़ :

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, सांसद किरण खेर और हरसिमरत ने हरनाज संधू को दीं बधाई

By भाषा | Updated: December 13, 2021 15:34 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 दिसंबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, चंड़ीगढ़ की सांसद किरण खेर और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने सोमवार को मिस यूनिवर्स 2021 की विजेता हरनाज संधू को बधाई दी।

अमरिंदर ने एक ट्वीट में लिखा, ‘‘ हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स 2021 का ताज पहनाए जाने पर बधाई। भारत की बेटी ने एक बार फिर राष्ट्र को गर्व करने का मौका दिया। आपको आगे के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं बेटा।’’

अभिनेत्री-मॉडल हरनाज संधू ने सोमवार को मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इस प्रतियोगिता में 79 देशों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए संधू ने भारत को 21 साल बाद जीत दिलाई।

संधू से पहले सिर्फ दो भारतीय महिलाओं ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। अभिनेत्री सुष्मिता सेन को 1994 में और लारा दत्ता को 2000 में यह ताज पहनाया गया था। अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के इस 70वें संस्करण का आयोजन इजराइल के ईलात में किया गया, जिसमें 21 वर्षीय संधू को सफलता मिली।

खेर ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ भारत के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि 21 साल बाद देश को यह ताज मिला है।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी ‘पंजाब की बेटी’ को उसकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘‘ पंजाब की बेटी हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स बनने की बधाई। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण सभी लड़कियों के साथ हमारे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। यह न केवल पंजाब के लोगों, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया