लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री के पत्र का केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री की ओर से दिया गया निंदनीय, दुर्भाग्य पूर्ण :गहलोत

By भाषा | Updated: April 19, 2021 18:26 IST

Open in App

जयपुर, 19 अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पत्र का उनकी ओर से दिया गया जवाब दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने जनहित में टीकाकरण के बारे में प्रधानमंत्री को पत्र के जरिये रचनात्मक सुझाव दिया है उसमें उन्होंने सरकार की आलोचना नहीं की है।

गहलोत ने ट्वीट किया है कि लेकिन केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जिस तरह से मनमोहन सिंह को पत्र लिखा है वह दुर्भाग्यपूर्ण ओर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हर्षवर्धन द्वारा लिखा गया पत्र राजनीति से प्रेरित है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी द्वारा केन्द्र सरकार को दिये गये किसी भी सुझाव को आलोचना के रूप में माना जाता है। और उसे बर्दाश्त नहीं किया जाता है। ऐसा लगता है कि वे जानते है कि उन्होंने गंभीर गलतियां की है और अपराध बोध ग्रस्त हैं।’’

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने टीकाकरण को कोविड-19 महामारी संकट के खात्मे की कुंजी बताया था।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र का जवाब देते हुए कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा