लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को उनकी 16वीं बरसी पर याद किया गया

By भाषा | Updated: December 23, 2020 14:03 IST

Open in App

हैदराबाद, 23 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को उनकी 16वीं बरसी पर बुधवार को याद किया गया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि उन्हें हमेशा महान सुधारक के तौर पर देश के इतिहास में याद किया जाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री की बरसी पर यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश पीवी नरसिम्हा राव द्वारा शिक्षा, अर्थव्यवस्था, भूमि, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में किए गए सुधारों के नतीजों का लाभ ले रहा है।

मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि नरसिम्हा राव द्वारा आंतरिक सुरक्षा, विदेश मामलों और कूटनीतिक स्तर पर लिए गए फैसलों से देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता मजबूत हुई।

उन्होंने कहा कि सरकार पीवी नरसिम्हा राव की 100वीं जयंती के अवसर पर एक साल तक चलने वाले उत्सव का पूरी जिम्मेदारी और सम्मान के साथ आयोजन कर रही है जो उनके जैसे बहुभाषी, बहु प्रतिभाशाली और महान प्रशासक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस बीच, तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीनिवास रेड्डी, राज्य के गृहमंत्री महमूद अली, मुख्यमंत्री की बेटी के कविता और अन्य हस्तियों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।

अन्य नेताओं के साथ नरसिम्हा राव की बेटी वाणी और बेटे पीवी प्रभाकर ने भी पीवी घाट जाकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos