लाइव न्यूज़ :

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री खनल चिकित्सकीय उपचार के लिए दिल्ली पहुंचे

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सत्ताधारी दल ‘नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी’ के वरिष्ठ नेता झालानाथ खनल को बुधवार को यहां उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया।

अस्पताल के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में ज्यादा ब्यौरा नहीं देते हुए कहा, “नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री को यहां भर्ती किया गया है। वह दोपहर में पहुंचे।” खनल (71) को सांस लेने में तकलीफ और हीमोग्लोबिन की कमी के चलते सोमवार को थपथाली के नॉर्विक अस्पताल में भर्ती किया गया था।

काठमांडू में खनल के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि वरिष्ठ नेता की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के लिए नयी दिल्ली जाने का सुझाव दिया। नेपाल के डॉक्टरों को संदेह है कि खनल कोविड-19 से ठीक होने के बाद की समस्याओं से ग्रस्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू