डेंगू से पीड़ित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, स्वास्थ्य में सुधार, जानें अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2021 17:02 IST2021-10-16T17:01:15+5:302021-10-16T17:02:46+5:30

एम्स के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा, ''पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं, लेकिन अब उनकी प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ रही है और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।''

Former Prime Minister Manmohan Singh suffering Dengue improving health know updates | डेंगू से पीड़ित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, स्वास्थ्य में सुधार, जानें अपडेट

बुधवार शाम यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। (file photo)

Highlightsहृदय रोग विशेषज्ञों का एक दल मनमोहन सिंह की देखरेख कर रहा है।मनसुख मांडविया ने सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।मुलाकात के दौरान एक फोटोग्राफर भी उनके साथ मौजूद था।

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह डेंगू से पीड़ित पाए गए है, लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। एम्स अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस नेता सिंह (89) को बुखार के बाद कमजोरी होने पर बुधवार शाम यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

 

 

एम्स के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा, ''वह डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं, लेकिन अब उनकी प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ रही है और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।'' सिंह को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों का एक दल उनकी देखरेख कर रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। मुलाकात के दौरान एक फोटोग्राफर भी उनके साथ मौजूद था, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने परिवार की मर्जी के खिलाफ फोटोग्राफर को साथ लाने के लिए मांडविया पर निशाना साधा।

दमन सिंह ने बताया कि उनकी मां बहुत परेशान थीं क्योंकि एक फोटोग्राफर मंत्री के साथ कमरे में घुस आया था। लेकिन जब उन्होंने जोर देकर फोटोग्राफर को कमरे से बाहर निकालने के लिये कहा तो ''उनकी बात को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया।'' दमन सिंह ने कहा, ''वह बहुत परेशान थी। मेरे माता-पिता एक कठिन परिस्थिति का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं। वे बुजुर्ग लोग हैं। चिड़ियाघर में रखे गए जानवर नहीं हैं।'' 

Web Title: Former Prime Minister Manmohan Singh suffering Dengue improving health know updates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे