Manmohan Singh: नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह?, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 26, 2024 22:44 IST2024-12-26T22:21:52+5:302024-12-26T22:44:59+5:30

Former PM Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने यह जानकारी दी।

Former Prime Minister Manmohan Singh is no more breathed his last age of 92 Admitted To AIIMS In Delhi | Manmohan Singh: नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह?, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Former PM Manmohan Singh

HighlightsFormer PM Manmohan Singh: यूपीए के दो बार के प्रधानमंत्री के रूप में काम किया।Former PM Manmohan Singh:जन्म 26 सितंबर, 1932 को पंजाब में हुआ था। Former PM Manmohan Singh: अर्थव्यवस्था को बदलने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। 

Former PM Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद मनमोहन सिंह को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को रात करीब आठ बजे अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। उनके परिजन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अस्पताल पहुंच गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने यह जानकारी दी। एम्स ने बताया कि 92 वर्षीय सिंह को आज शाम "अचानक बेहोश" होने के बाद गंभीर हालत में आपातकालीन विभाग लाया गया था। 1991-96 के दौरान पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में देश के वित्त मंत्री के रूप में मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था में जान ला दी। 

 

यूपीए के दो बार के प्रधानमंत्री के रूप में काम किया और इस साल की शुरुआत तक राज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को पंजाब में हुआ था। भारत के आर्थिक उदारीकरण के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। भारत की अर्थव्यवस्था को बदलने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। 2004 से 2014 तक भारत के 14वें प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया था। 

 

 

प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री और राजनीतिक हैं। डॉ. सिंह ने क्रमशः 1952 और 1954 में पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक और मास्टर डिग्री पूरी की। उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अपनी शिक्षा आगे बढ़ाई। उन्होंने 1957 में अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी ऑनर्स की डिग्री हासिल की, उसके बाद डी.फिल. 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से की। 

 

English summary :
Former Prime Minister Manmohan Singh is no more breathed his last age of 92 Admitted To AIIMS In Delhi


Web Title: Former Prime Minister Manmohan Singh is no more breathed his last age of 92 Admitted To AIIMS In Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे