लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: March 31, 2021 19:40 IST

Open in App

बेंगलुरु, 31 मार्च पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने बुधवार को खुद और पत्नी चेन्नम्मा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी।

जनता दल (एस) के 87 ‍वर्षीय दिग्गज नेता ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं और मेरी पत्नी चेन्नम्मा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। परिवार के अन्य सदस्य और हम पृथक-वास में रह रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं, पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अपनी जांच कराएं । मेरा पार्टी के कार्यकर्ताओं और शुभेच्छुओं से आग्रह है कि घबराएं नहीं।''

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि दंपत्ति का फिलहाल शहर के मणिपाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। देवेगौड़ा के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है और उनके माता-पिता का बेहतर इलाज हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं दोस्तों और परिवार के शुभेच्छकों से चिंता नहीं करने का आग्रह करता हूं। विशेषज्ञ डॉक्टर उनका बेहतर इलाज कर रहे हैं और मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अस्पताल के नजदीक नहीं आएं। यहां किसी को आने की अनुमति भी नहीं मिलेगी।’’

इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवेगौड़ा से बात करके उनके और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच डी देवेगौड़ा से बात की और उनके व उनकी पत्नी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

बाद में पूर्व प्रधानमंत्री ने कुशल क्षेम पूछने के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया।

देवेगौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं, मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करता हूं। शहर में अपनी पसंद के किसी भी अस्पताल में इलाज कराने की उनकी पेशकश से बेहद प्रभावित हूं। मैंने उन्हें आश्वास्त किया कि बेंगलुरु में मेरा इलाज अच्छे से हो रहा है और आगे उन्हें जानकारी देता रहूंगा।’’

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राज्य के नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया और राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने भी दंपत्ति के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos