लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने संबंधी फैसले का स्वागत किया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 16:52 IST

Open in App

बेंगलुरु, 19 नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया। इन कानूनों के खिलाफ किसान एक साल से अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं।

जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फैसले का स्वागत करता हूं। कानूनों के खिलाफ लोकतांत्रिक रूप से विरोध करने वाले सभी किसानों को मेरा सलाम।’’

उन्होंने कहा कि संसदीय ढांचे में बहस और चर्चा महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सितंबर 2020 में राज्यसभा में कृषि कानूनों के खिलाफ दिये गये अपने भाषण की प्रति भी पोस्ट की। पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा था कि ऐसे बड़े सुधारों को लागू करने के लिए अध्यादेश जारी करने से, जो लाखों लोगों को प्रभावित करते हैं, एक गलत संदेश गया है।

उन्होंने कहा था कि इन कानूनों ने किसान समुदाय में स्वाभाविक रूप से संदेह के बीज बोए हैं। उन्होंने कहा था कि सरकार को सभी हितधारकों को शामिल करना चाहिए और इसके निहितार्थों को उनकी समझ में आने वाली भाषा में बताना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग