लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर बैंक के पूर्व अध्यक्ष नेंग्रू निविदाओं के अवैध आवंटन के सिलसिले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 3, 2021 21:07 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन अप्रैल जम्मू और कश्मीर बैंक के पूर्व अध्यक्ष परवेज अहमद नेंग्रू को हाउसकीपिंग के लिए निविदाओं के अवैध आवंटन के सिलसिले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। इससे बैंक को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने यह जानकारी दी।

एसीबी ने निविदा नियमों का पालन नहीं कर बैंक को 6.92 करोड़ रुपये का कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने के लिए पिछले साल अक्टूबर में एक निजी फर्म और अहमद सहित तीन पूर्व बैंक अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

एसीबी ने यहां एक बयान में कहा कि नेंग्रू को जम्मू और कश्मीर बैंक द्वारा हाउसकीपिंग के संबंध में निविदाओं के अवैध आवंटन से संबंधित एक मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

बयान में कहा गया है कि समुचित निविदा प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने, प्रबंधन शुल्क को अनुचित रूप से जोड़ने और अन्य चूक तथा कमीशन के कारण जम्मू कश्मीर बैंक को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था।

नेंग्रू के अलावा एसीबी ने एसआईएलए सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों साहिल वोरा और ऋषभ वोरा, जेएंडके बैंक के तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष (अब सेवानिवृत्त) सुरजीत सिंह सहगल और तत्कालीन सहायक उपाध्यक्ष फिरोज अहमद को निविदा धोखाधड़ी में नामित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?