कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष आम आदमी पार्टी में शामिल

By भाषा | Updated: August 13, 2021 17:04 IST2021-08-13T17:04:51+5:302021-08-13T17:04:51+5:30

Former president of Chandigarh unit of Congress joins Aam Aadmi Party | कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष आम आदमी पार्टी में शामिल

कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 13 अगस्त कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। छाबड़ा ने राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप की सदस्यता हासिल की।

कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई के मौजूदा अध्यक्ष सुभाष चावला के साथ मतभेद होने पर छाबड़ा ने छह अगस्त को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस ने फरवरी में छाबड़ा को हटाकर चावला को पार्टी की चंडीगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा, “ कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका, चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा आप में शामिल हो गए हैं, जिसका नेतृत्व उसके राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं।“

पिछले कुछ सप्ताहों से छाबड़ा लगातार चावला पर इस बात का आरोप लगा रहे थे कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है और पार्टी की बैठकों में नहीं बुलाया जा रहा है। छाबड़ा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल की भी आलोचना की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former president of Chandigarh unit of Congress joins Aam Aadmi Party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे