लाइव न्यूज़ :

मुसीबत में पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार, CBI ने कहा- उक्त पुलिस अधिकारी कहां हैं, छुट्टी से कब आएंगे

By भाषा | Updated: September 16, 2019 14:00 IST

सीबीआई के दो अधिकारी सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर राज्य सचिवालय पहुंचे और उन्होंने मुख्य सचिव मलय डे और गृह सचिव अल्पन बंदोपाध्याय के लिए पत्र दिए। साथ ही यह भी जानना चाहा है कि उन्हें किस आधार पर महीनेभर लंबा अवकाश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएजेंसी ने यह भी जानना चाहा है कि कुमार ड्यूटी पर कब लौटने वाले हैं। शुक्रवार को सीबीआई ने कुमार को ताजा नोटिस दिया जिसमें उनसे अगले ही दिन एजेंसी के सामने पेश होने को कहा गया।

कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार सारदा घोटाला मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को यहां सीबीआई दफ्तर नहीं पहुंचे। सीबीआई ने कुमार को सोमवार दोपहर दो बजे तक उसके अधिकारियों के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था।

लेकिन यहां सॉल्ट लेक इलाके में अग्रणी जांच एजेंसी के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में वह पेश नहीं हुए। बीते शनिवार के बाद से यह दूसरी बार है जब कुमार ने सीबीआई की ओर से जारी पेशी के समन को नजरअंदाज किया। सीबीआई के अधिकारी शनिवार को राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ गए थे और उन्होंने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र को एक पत्र सौंपा जिसमें कहा गया कि वह कुमार को निर्देश दें कि वह सोमवार को दो बजे सीबीआई अधिकारियों के समक्ष पेश हों।

कुमार वर्तमान में आपराधिक जांच विभाग में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हैं। घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई अधिकारी सोमवार सुबह राज्य सचिवालय पहुंचे। वहां उन्होंने इस मामले की जांच में पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के एजेंसी के समक्ष शनिवार को पेश नहीं होने के संबंध में मुख्य सचिव मलय डे और गृह सचिव अल्पन बंदोपाध्याय के लिए पत्र दिए।

सीबीआई के दो अधिकारी सोमवार को राज्य सचिवालय पहुंचे और उन्होंने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र दिए। राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पत्रों में सीबीआई ने जानना चाहा है कि उक्त पुलिस अधिकारी कहां हैं।

साथ ही यह भी जानना चाहा है कि उन्हें किस आधार पर महीने भर लंबा अवकाश दिया गया है। एजेंसी ने यह भी जानना चाहा है कि कुमार ड्यूटी पर कब लौटने वाले हैं। इन पत्रों के साथ कलकत्ता उच्च न्यायालय का वह आदेश भी जोड़ा गया था जो कुमार को गिरफ्तारी से दिए गए संरक्षण को वापस लेने से जुड़ा है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सारदा चिटफंड घोटाला मामले में कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त को गिरफ्तारी से संरक्षण का अपना अंतरिम आदेश शुक्रवार को रद्द कर दिया था। सीबीआई अधिकारी पार्क स्ट्रीट स्थित कुमार के सरकारी आवास भी गए थे, वहां उन्होंने वह पत्र दिया जिसमें उनसे शनिवार को एजेंसी के कार्यालय में पेश होने को कहा गया था। लेकिन कुमार सीबीआई अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए। 

टॅग्स :सीबीआईपश्चिम बंगालममता बनर्जीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी