पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह डेंगू से पीड़ित, सेहत में सुधार हो रहा है: एम्स अधिकारी

By भाषा | Updated: October 16, 2021 16:51 IST2021-10-16T16:51:06+5:302021-10-16T16:51:06+5:30

Former PM Manmohan Singh suffering from dengue, improving health: AIIMS official | पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह डेंगू से पीड़ित, सेहत में सुधार हो रहा है: एम्स अधिकारी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह डेंगू से पीड़ित, सेहत में सुधार हो रहा है: एम्स अधिकारी

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह डेंगू से पीड़ित पाए गए है, लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। एम्स अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस नेता सिंह (89) को बुखार के बाद कमजोरी होने पर बुधवार शाम यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

एम्स के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा, ''वह डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं, लेकिन अब उनकी प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ रही है और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।''

सिंह को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों का एक दल उनकी देखरेख कर रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

मुलाकात के दौरान एक फोटोग्राफर भी उनके साथ मौजूद था, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया।

मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने परिवार की मर्जी के खिलाफ फोटोग्राफर को साथ लाने के लिए मांडविया पर निशाना साधा।

दमन सिंह ने 'द प्रिंट' को बताया कि उनकी मां बहुत परेशान थीं क्योंकि एक फोटोग्राफर मंत्री के साथ कमरे में घुस आया था। लेकिन जब उन्होंने जोर देकर फोटोग्राफर को कमरे से बाहर निकालने के लिये कहा तो ''उनकी बात को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया।''

दमन सिंह ने कहा, ''वह बहुत परेशान थी। मेरे माता-पिता एक कठिन परिस्थिति का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं। वे बुजुर्ग लोग हैं। चिड़ियाघर में रखे गए जानवर नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former PM Manmohan Singh suffering from dengue, improving health: AIIMS official

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे