लाइव न्यूज़ :

'मध्यावधि चुनाव' वाले बयान से पलटे देवगौड़ा, बोले- अगले चार साल सरकार पर खतरा नहीं!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2019 14:00 IST

जेडी(एस) अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा 'मध्यावधि चुनाव' वाले बयान से पलट गए हैं। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मुध्यावधि चुनाव की बात उन्होंने निकाय चुनाव के लिए कही थी ना कि विधानसभा चुनाव के लिए।

Open in App
ठळक मुद्देदेवगौड़ा ने कहा था कि मैं कह नहीं सकता कि यह सरकार कब तक टिकेगी। देवगौड़ा ने कहा कि कांग्रेस वाले उनके पास आए थे और गठबंधन का निवेदन किया था।

जेडी(एस) अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा 'मध्यावधि चुनाव' वाले बयान से पलट गए हैं। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मुध्यावधि चुनाव की बात उन्होंने निकाय चुनाव के लिए कही थी ना कि विधानसभा चुनाव के लिए। देवगौड़ा ने कहा, 'जैसा कि एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि यह सरकार अगले चार साल चलेगी। जेडी(एस) और कांग्रेस के बीच एक समझौता हुआ है।' इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेकुलर के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने कर्नाटक सरकार पर खतरा जताया था।

देवगौड़ा ने कहा था कि मैं कह नहीं सकता कि यह सरकार कब तक टिकेगी। प्रदेश में कभी भी मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। देवगौड़ा ने कहा कि वह पहले भी सूबे में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन के समर्थन में नहीं थे। 

देवगौड़ा ने कहा कि कांग्रेस वाले उनके पास आए थे और गठबंधन का निवेदन किया था। उन्होंने कहा था कि किसी भी हाल में आपका बेटा मुख्यमंत्री रहेगा लेकिन मुझे नहीं पता था कि उनके नेताओं में ही सहमति नहीं है। देवगौड़ा के इस बयान से प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है।

आपको बता दें अभी हाल ही कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की सरकार ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार किया था। जिसमें दो निर्दलीय विधायक आर शंकर और एस नागेश ने मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। आर शंकर ने कांग्रेस की ओर से और नागेश ने जेडीएस की ओर से मंत्री पद की शपथ ली थी। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार है।

टॅग्स :कर्नाटकएचडी देवगौड़ाजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो