लाइव न्यूज़ :

पूर्व पीएम एच.डी. देवेगौड़ा और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित, प्रधानमंत्री मोदी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

By भाषा | Updated: March 31, 2021 14:58 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 से संक्रमित पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा से बात की और उनके व उनकी पत्नी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बेंगलुरु: पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने बुधवार को खुद और पत्नी चेन्नम्मा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। जद (एस) के दिग्गज नेता ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ मेरी पत्नी चेन्नम्मा और मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। परिवार के अन्य सदस्य और हम पृथक-वास में रह रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं,पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अपनी जांच कराएं । मेरा पार्टी के कार्यकर्ताओं और शुभेच्छुओं से आग्रह है कि घबराएं नहीं।''

इस खबर के सामने आते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 से संक्रमित पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा से बात की और उनके व उनकी पत्नी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

देवेगौड़ा ने आज ट्वीट कर यह जानकारी दी कि वह और उनकी पत्नी चेन्‍नम्मा कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और पृथक-वास में हैं। इसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले में एक बार फिर से तेजी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 53,480 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक 354 लोगों की मौत भी कोरोना से पिछले 24 घंटे में हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 62 हजार 468 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसएचडी देवगौड़ानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया