लाइव न्यूज़ :

पूर्व PM देवेगौड़ा का पीएम मोदी को नसीहत, कहा- 2019 चुनाव के लिए किसानों की समस्याओं पर ध्यान दें

By भाषा | Updated: January 1, 2019 22:23 IST

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर वह महाराष्ट्र में पिछले साल किसानों का सबसे बड़ा प्रदर्शन देखने के बाद भी समझ नहीं पाए तो लोग उनकी बेरुखी का जवाब देंगे।’’

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन प्रमुख हिंदीभाषी राज्यों में भाजपा की हार के बाद आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कर्ज माफी समेत कुछ राहत पैकेजों के जरिए किसानों की समस्याओं को हल करने की जरुरत पर ध्यान देना चाहिए।

जद(एस) सुप्रीमो देवेगौड़ा ने कर्नाटक सरकार की इस बात का मजाक उड़ाने की कोशिश के लिए भी मोदी पर निशाना साधा कि वह राज्य की 44,000 करोड़ रुपये कृषि कर्ज माफी योजना के तहत कुछ किसानों तक ही पहुंच पाई।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर वह महाराष्ट्र में पिछले साल किसानों का सबसे बड़ा प्रदर्शन देखने के बाद भी समझ नहीं पाए तो लोग उनकी बेरुखी का जवाब देंगे।’’ 

उन्होंने कहा कि मोदी 2019 के आम चुनावों के मद्देनजर किसानों को सांत्वना देने के तरीकों के बारे में ‘‘गंभीरता’’ से सोच रहे हैं।

देवेगौड़ा ने कहा, ‘‘वह बजट से पहले कुछ राहत पैकेज की घोषणा कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि अगर सरकार देशभर में कर्ज माफी की घोषणा करती है तो इसका स्वागत किया जाएगा।’’ 

उन्होंने कहा कि किसानों को नजरअंदाज करके कोई सरकार सत्ता पर कायम नहीं रही। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई राजनीतिक दल कृषक समुदाय को नजरअंदाज करता है तो किसान उन्हें सबक सिखाएंगे।’’ 

जद(एस) नेता ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा किसान देश की 125 करोड़ आबादी के लिए अन्न पैदा करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वे कड़ी धूप और प्रतिकूल जलवायु स्थिति में काम करते हैं। अगर उन्हें नजरअंदाज किया गया तो आपको लगता है कि सरकार सुरक्षित रहेगी? कभी नहीं।’’ 

उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों को नजरअंदाज करने के लिए वाजपेयी सरकार को भी सत्ता गंवानी पड़ी थी। 

कर्नाटक में कृषि कर्ज माफी को खराब तरीके से लागू करने पर मोदी की टिप्पणी के लिए उन पर पलटवार करते हुए देवेगौड़ा ने कहा, ‘‘उन्होंने व्यंग्यात्मक टिप्पणी की, कर्नाटक सरकार का मजाक उड़ाया। अभी तक कम से कम 60,000 किसानों को फायदा हुआ है। उनके बैंक खातों में इलेक्टॉनिक रूप से पहले ही करीब 350 करोड़ रुपये दे दिए गए हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि योजना के तहत सभी योग्य किसानों को फायदा मिलेगा। कर्नाटक में जद(एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार कर्ज माफी योजना ‘‘पारदर्शी’’ तरीके से लागू कर रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीएचडी देवगौड़ालोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है