मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, सीने में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री एम्स में हैं भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2020 08:49 IST2020-05-11T08:48:23+5:302020-05-11T08:49:36+5:30

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रविवार रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। बैचेनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Former PM and Congress leader Dr Manmohan Singh admitted to AIIMS is stable and under care | मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, सीने में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री एम्स में हैं भर्ती

एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर (फाइल फोटो)

Highlightsकांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिरमनमोहन सिंह को रविवार रात एम्स में कराया गया था भर्ती

बैचेनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार रात एम्स में भर्ती कराये गए पूर्व प्रधानमंत्री  डॉ. मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है। सूत्रों के अनुसार बुखार के कारणों और नई दवाओं कारण हुई परेशानी की जांच की जा रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार 87 वर्षीय सिंह को एम्स के कार्डियो-थोरैसिक (हृदय और सीने से संबंधित) वार्ड में रखा गया है।

इस बीच कई नेताओं ने मनमोहन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मनमोहन सिंह को रात करीब पौने नौ बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉक्टर नीतीश नायक की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 


मनमोहन सिंह विपक्षी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। साल 2009 में उनकी एम्स में ही कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी। मनमोहन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही कई नेताओं ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जतायी और जल्द ठीक होने की कामना की। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर सुनकर बेहद चिंतित हूं। उनके जल्द ठीक होने, अच्छी सेहत और दीर्घायु की कामना करता हूं।' 

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने ट्वीट किया, 'डॉक्टर साहब के स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।' 

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू प्रसाद यादव के ट्विटर हैंडल से भी मनमोहन सिंह के जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं आई। लालू के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, 'डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली। विनम्र, बुद्धिमान, विद्वान, सच्चे सज्जन और सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्रियों में से एक मनमोहन सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

(भाषा इनपुट)

Web Title: Former PM and Congress leader Dr Manmohan Singh admitted to AIIMS is stable and under care

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे