लाइव न्यूज़ :

सचिन वाजे द्वारा इस्तेमाल की गई कार के पूर्व मालिक ने कहा, एनआईए का सहयोग करूंगा

By भाषा | Updated: March 17, 2021 16:17 IST

Open in App

मुंबई, 17 मार्च मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे द्वारा इस्तेमाल की गई एक मर्सिडीज कार के पूर्व मालिक ने बुधवार को कहा कि यदि वाहन के संबंध में पूछताछ के लिये एनआईए उनसे संपर्क करती है तो वह पूरा सहयोग करेंगे। एनआई ने वाजे को गिरफ्तार कर उस कार को जब्त कर लिया है।

वाजे दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट 25 फरवरी को विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो कार मिलने के मामले में एनआईए द्वारा की जा रही जांच के केन्द्र में हैं।

एनआईए ने मंगलवार को कहा था कि उसने वाजे द्वारा इस्तेमाल की गई मर्सिडीज कार जब्त कर उसके अंदर से पांच लाख रुपये बरामद किये हैं। साथ ही उनके कार्यालय में ली गई तलाशी के दौरान ''अपराध में शामिल'' दस्तावेज मिले हैं।

महाराष्ट्र के धुले जिले के निवासी तथा कार के पूर्व मालिक सारांश भास्कर ने एक टीवी चैनल से कहा कि उन्होंने पिछले महीने एक ऑनलाइन पोर्टल के जरिये वह कार बेच दी थी। उन्होंने दावा किया कि वह कार खरीदने वाले व्यक्ति को नहीं जानते।

भास्कर ने यह भी कहा कि वह वाजे को नहीं जानते और मंगलवार को ही उनके बारे में सुना।

उन्होंने कहा कि एनआईए ने अभी उनसे संपर्क नहीं किया है, लेकिन अगर जांच एजेंसी उनसे पूछताछ करती है तो वह पूरा सहयोग करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?