लाइव न्यूज़ :

सचिन वाजे द्वारा इस्तेमाल की गई कार के पूर्व मालिक ने कहा, एनआईए का सहयोग करूंगा

By भाषा | Updated: March 17, 2021 18:02 IST

Open in App

मुंबई, 17 मार्च मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे द्वारा इस्तेमाल की गई एक मर्सिडीज कार के पूर्व मालिक ने बुधवार को कहा कि यदि वाहन के संबंध में पूछताछ के लिये एनआईए उनसे संपर्क करती है तो वह पूरा सहयोग करेंगे। एनआईए ने वाजे को गिरफ्तार कर उस कार को जब्त कर लिया है।

वाजे दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट 25 फरवरी को विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो कार मिलने के मामले में एनआईए द्वारा की जा रही जांच के केन्द्र में हैं।

एनआईए ने मंगलवार को कहा था कि उसने वाजे द्वारा इस्तेमाल की गई मर्सिडीज कार जब्त कर उसके अंदर से पांच लाख रुपये बरामद किये हैं। साथ ही उनके कार्यालय में ली गई तलाशी के दौरान ''अपराध में शामिल'' दस्तावेज मिले हैं।

महाराष्ट्र के धुले जिले के निवासी तथा कार के पूर्व मालिक सारांश भास्कर ने एक टीवी चैनल से कहा कि उन्होंने पिछले महीने एक ऑनलाइन पोर्टल के जरिये वह कार बेच दी थी। उन्होंने दावा किया कि वह कार खरीदने वाले व्यक्ति को नहीं जानते।

भास्कर ने यह भी कहा कि वह वाजे को नहीं जानते और मंगलवार को ही उनके बारे में सुना।

उन्होंने कहा कि एनआईए ने अभी उनसे संपर्क नहीं किया है, लेकिन अगर जांच एजेंसी उनसे पूछताछ करती है तो वह पूरा सहयोग करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो