लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के पूर्व विधायक उमेश चंद्र स्वैन का निधन

By भाषा | Updated: November 17, 2021 15:26 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 17 नवंबर ओडिशा के पूर्व विधायक उमेश चंद्र स्वैन का दिल का दौरा पड़ने के बाद उनके आवास पर बुधवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकरी दी।

सूत्रों ने बताया कि चार बार विधायक निर्वाचित हुए स्वैन का अंतिम संस्कार जगतसिंहपुर जिले में उनके पैतृक गांव मच्छगांव में किया जाएगा।

स्वैन 74 वर्ष के थे। वह बालिकुडा निर्वाचन क्षेत्र से 1977 में जनता पार्टी, 1990 में जनता दल और 2000 तथा 2004 में कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के करीबी सहयोगी माने जाने वाले स्वैन, बाढ़ तथा चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास के लिए किए गए अपने कामों के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वैन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ मैं, बालिकुडा के पूर्व विधायक उमेश चंद्र स्वैन के निधन की खबर सुन काफी दुखी हूं। जन प्रतिनिधि के रूप में, उन्हें हमेशा उनकी निस्वार्थ सेवा तथा जन कल्याण के कार्यों के लिए याद किया जाएगा। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए