लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के पूर्व वित्तमंत्री रामकृष्ण पटनायक का निधन

By भाषा | Updated: December 24, 2021 14:38 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 24 दिसंबर ओडिशा के पूर्व वित्त मंत्री रामकृष्ण पटनायक का शुक्रवार को यहां अपने आवास पर निधन हो गया। वह 81 साल के थे।

उनकी बेटी अनिता शुभदर्शिनी ने बताया कि पटनायक ?का निधन सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर हुआ। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।

पूर्व मंत्री के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें अनुभवी राजनेता और एक अच्छा प्रशासक करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ वह बीजू पटनायक के समर्पित अनुयायी थे और गंजाम जिले के समग्र विकास में उन्होंने बेहद योगदान दिया था।’’

गंजाम जिले के कोडाला से छह बार विधायक रहे पटनायक ने मंत्री के तौर पर वित्त समेत कई महत्वपूर्ण विभाग संभाले। वह 1996 से 1997 के बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे। उन्हें ‘गंजाम का शेर’ भी कहा जाता था। वह बीजू पटनायक और नवीन पटनायक दोनों के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे।

पटनायक मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक के साथ मतभेद के बाद 2002 में बीजद का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद वह और उनकी पत्नी व पूर्व सांसद ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया और अपनी बेटी अनिता के साथ 2014 के लोक सभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं