लाइव न्यूज़ :

नेपाल के पूर्व मंत्री ने भारत और नेपाल के संबंध को अटूट बताया

By भाषा | Updated: March 12, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च नेपाल के पूर्व मंत्री एकनाथ ढकाल ने भारत और नेपाल के रिश्ते को अटूट करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि उनके देश के साथ संबंधों में कोई भी देश भारत का स्थान नहीं ले सकता है ।

भारत यात्रा पर आए नेपाल परिवार दल के अध्यक्ष ढकाल ने संवाददाताओं से कहा,‘‘ दोनों देशों के संबंध में समय के साथ कई उतार चढ़ाव देखने के मिले लेकिन हमारे बीच खानपान, वेशभूषा, संस्कृति सहित अनेक समानताएं हैं, हमारे संबंध अटूट हैं।’’

हाल के वर्षो में दोनों देशों के बीच रिश्तों में कुछ खटास आने के बारे में एक सवाल के जवाब में नेपाल के पूर्व मंत्री ने कहा, ‘‘राजनीतिक कारणों से कोई दल किसी विषयों को अपने ढंग से या अलग तरह से प्रस्तुत कर सकता है लेकिन यह अक्सर हमारे लोगों की भावना को परिलक्षित नहीं करते ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत और नेपाल के रिश्ते अटूट हैं और इसे और मजबूत होना चाहिए ।’’

उन्होंने कहा कि भारत, नेपाल का सबसे बड़ा कारोबारी सहयोगी है और उसका 70 प्रतिशत कारोबार भारत के साथ होता है । भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। ऐसे में स्वभाविक रूप से नेपाल को भारत के सहयोग से लाभ उठाना चाहिए ।

नेपाल में चीन के बढ़ते प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर ढकाल ने कहा कि कुछ दलों द्वारा ऐसे प्रयास हुए हैं जिसमें भारत की बजाय नेपाल की चीन से निकटता दर्शायी गई है लेकिन यह जन भावना को प्रदर्शित नहीं करती है।

उन्होंने हालांकि स्वीकार किया कि नेपाल में पिछले समय में चीन का प्रभाव बढ़ा है ।

उन्होंने नेपाल में कम्युनिस्ट पार्टी और नेपाली कांग्रेस गठबंधन से इतर तीसरे मोर्चे की वकालत की जो ‘नये नेपाल’ का निर्माण कर सके ।

ढकाल ने यूनिवर्सल पीस फेडेरेशन के तत्वावधान में कोरोना योद्धाओं के रूप में यहां डाक्टरों को शांति दूत पुरस्कार प्रदान किया । इस अवसर पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं