लाइव न्यूज़ :

सरपंच से 10 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में पूर्व नक्सली कमांडर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 10, 2021 17:07 IST

Open in App

बलरामपुर, 10 मार्च छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में महिला सरपंच को धमकाकर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने पूर्व नक्सली कमांडर और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है।

बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बुधवार को बताया कि महिला सरपंच से रंगदारी मांगने के आरोप में पूर्व नक्सली जोनल कमांडर प्रवीण खेस उर्फ नेपाली तथा उसके साथी संजय लोहार को गिरफ्तार किया गया है।

साहू ने बताया कि खेस को पड़ोसी जिले सरगुजा के मैनपाट क्षेत्र से तथा लोहार को बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले महीने चांदो थाना क्षेत्र के अंतर्गत खजुरियाडीह गांव की सरपंच संगीता पैकरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो फरवरी को कुछ लोग उनके घर पहुंचे और नक्सलियों के नाम पर धमकी देकर उससे 10 लाख रुपए की मांग की।

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि खेस के साथ चार अन्य लोग भी शामिल हैं। चारों को गिरफ्तार करने के बाद खेस की तलाश शुरू की गई।

अधिकारी ने बताया कि झारखंड निवासी खेस और लोहार को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान इनसे माओवादियों की कोयल शंख जोनल कमेटी के आठ पर्चे भी बरामद किए गए। माओवादियों की यह कमेटी झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर सक्रिय है।

साहू ने बताया कि खेस और लोहार को अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खेस को इससे पहले नक्सली गतिविधि में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह वर्ष 2009 में जेल से रिहा हुआ था। तब से वह सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा था। लेकिन पिछले कुछ महीने से उसे बलरामपुर जिले में देखा जा रहा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि खेस का माओवादियों के साथ संबंध है या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं