लाइव न्यूज़ :

द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेने वाले नौसेना के पूर्व अधिकारी का 97 साल की उम्र में निधन

By भाषा | Updated: November 16, 2020 14:24 IST

Open in App

मुंबई, 16 नवंबर भारतीय नौसेना में पूर्व चीफ ऑफ मैटेरियल्स वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) जॉन थॉमस गोसलीन परेरा का सोमवार को यहां निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

परेरा 97 वर्ष के थे।

वर्ष 1958 में युद्धपोत आईएनएस दिल्ली में उनके साथ काम करने वाले वाइस एडमिरल आई सी राव (सेवानिवृत्त) ने पीटीआई-भाषा को बताया कि परेरा नौसेना के उन अंतिम जीवित अधिकारियों में से एक थे, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सेवा में रहे थे।

उन्होंने बताया कि वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) परेरा का दक्षिण मुंबई में नौसेना के अस्पताल आईएनएसएच अश्विनी में आज तड़के निधन हो गया। परेरा 1979 में सेवानिवृत्त होने के बाद रायगढ़ जिले से सटे तटीय शहर उरण में बस गए थे।

राव ने कहा, ‘‘नौसेना के साथियों के बीच जेटीजी के नाम से मशहूर परेरा 1971 के युद्ध में पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ स्टाफ ऑफिसर (तकनीक) थे। युद्ध के दौरान उल्लेखनीय सेवा के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘जेटीजी के नेतृत्व में ही बेड़े और मिसाइल नौकाओं की बड़ी मेहनत के साथ तैयारी की गई थी, जिसने 1971 की लड़ाई में हमें जीत दिलाई।’’

फरवरी 1923 को केरल के कन्नूर में जन्मे परेरा एक मई 1944 को रॉयल नेवी में शामिल हुए थे।

राव ने बताया कि जेटीजी के परिवार में उनका बेटा माइकल परेरा (71) और बेटी जेनिफर (67) है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

विश्वपाकिस्तान के लिए बड़ी शर्मिंदगी ! पीएम शरीफ 40 मिनट तक इंतज़ार करने के बाद पुतिन-एर्दोगन मीटिंग में घुसे, VIDEO

क्रिकेट"मैं बिहार से हूँ": यूएई के खिलाड़ियों की स्लेजिंग पर वैभव सूर्यवंशी का ज़बरदस्त जवाब

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

क्रिकेटसूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ पारी, भारत ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई को 234 रन से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतदेशभर में 2027 में पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ रुपये होंगे खर्च,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-जाति आधारित गणना शामिल

भारतआखिर क्यों नगर निगम चुनाव में कर रहे गठजोड़?, अमित शाह से मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले-अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे

भारत"3 साल तक राहुल गांधी से नहीं मिल सका": कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- लीडरशिप ग़लत हाथों में, हो बदलाव

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारतराष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी में बगावत?, उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे दीपक प्रकाश को बनाया मंत्री, विधायक रामेश्वर महतो खफा और सोशल मीडिया पर किया पोस्ट