लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में झपटमारी के आरोप में तायक्वांडो का राष्ट्रीय स्तर का पूर्व खिलाड़ी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 28, 2021 01:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर दो बार स्वर्ण पद जीतने वाले तायक्वांडो खिलाड़ी और टीवी शो इंडियन आयडल के प्रतिभागी को झपटमारी के आरोप में पश्चिमी दिल्ली से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि पूर्व खिलाड़ी झपटमारी और लूट की 100 से ज्यादा घटनाओं में कथित रूप से शामिल रहा है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तम नगर के विकास नगर निवासी सूरज उर्फ ‘फाइटर’ (28) के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को नजफगढ़ रोड, रामा रोड, मोती नगर में गश्ती के दौरान पुलिस दल ने एक संदिग्ध व्यक्ति को स्कूटर पर देखा और उसे रोका। जांच में पता चला कि स्कूटर कीर्ति नगर से चोरी किया हुआ है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने कई मोबाइल फोन छीनने और उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके से 2.5 किलोग्राम सोने के आभूषण की लूट की बात स्वीकार की।

उसने अपने दो सहयोगियों के साथ अपराध किया और वे लोग एक देशी-कट्टा, चाकू और बाइक का इस्तेमाल करते थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक कारतूस, 55 मोबाइल फोन और पांच दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह