नगालैंड के पूर्व मंत्री किहोतो होलोहोन का निधन

By भाषा | Updated: October 15, 2021 19:57 IST2021-10-15T19:57:21+5:302021-10-15T19:57:21+5:30

Former Nagaland minister Kihoto Holohon passes away | नगालैंड के पूर्व मंत्री किहोतो होलोहोन का निधन

नगालैंड के पूर्व मंत्री किहोतो होलोहोन का निधन

दीमापुर, 15 अक्टूबर नगालैंड के पूर्व मंत्री किहोतो होलोहोन का वृद्धावस्था संबंधी रोगों के कारण शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। वह 91 वर्ष के थे।

सात बार विधायक रहे होलोहोन के परिवार में पत्नी, तीन बेटियां तथा एक बेटा है।

उन्होंने पहली बार 1977 में युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें जुन्हेबोतो जिले की अगुनातो सीट से जीत मिली थी। इसके बाद वह 1982 से 1987 के बीच इसी सीट से विधायक चुने गए। बाद के वर्षों में उन्होंने कई पार्टियों का दामन थामा। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी चुनाव लड़ा।

होलोहोन ने 2013 में सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था।

उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल में उत्पाद शुल्क, और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित कई विभागों को संभाला।

होलोहोन ने नगा आंदोलन में भी भाग लिया था। 20 अक्टूबर 1962 को उन्होंने और उनके साथियों ने हथियार डाल दिये थे। उन्हें नगालैंड सशस्त्र पुलिस में निरीक्षक नियुक्त किया गया, लेकिन 1966 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने कई तरीकों से लोगों की सेवा की।

नगालैंड के राज्यपाल जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और उपमुख्यमंत्री वाई पट्टन ने होलोहोन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

रियो ने ट्वीट किया, ''लोगों की सेवा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Nagaland minister Kihoto Holohon passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे