मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त धनंजय जाधव का निधन

By भाषा | Updated: March 30, 2021 21:05 IST2021-03-30T21:05:25+5:302021-03-30T21:05:25+5:30

Former Mumbai Police Commissioner Dhananjay Jadhav passed away | मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त धनंजय जाधव का निधन

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त धनंजय जाधव का निधन

मुंबई, 30 मार्च मुंबई के अवकाशप्राप्त पुलिस आयुक्त धनंजय जाधव का कल देर रात दिल का दौरा पड़ने से पड़ोसी नवी मुम्बई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि 74 वर्षीय जाधव ने कल देर रात करीब 12.30 बजे अंतिम सांस ली।

जाधव का पार्थिव शरीर एनआरआई कॉम्प्लेक्स में उनके आवास पर ले जाया गया और बाद में अंतिम संस्कार के लिए सतारा जिले के पुसगांव में उनके पैतृक स्थान पर ले जाया गया।

जाधव 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वह मार्च 2007 से फरवरी 2008 के बीच मुंबई के पुलिस आयुक्त रहे।

उन्होंने बताया कि जाधव दो साल तक पुणे के पुलिस प्रमुख भी रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Mumbai Police Commissioner Dhananjay Jadhav passed away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे