लाइव न्यूज़ :

उप्र पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा मामले में पूर्व सांसद समेत दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 27, 2021 16:52 IST

Open in App

बलरामपुर (उप्र), 27 अप्रैल उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बाद दो पक्षों के बीच विवाद के चलते हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद रिजवान जहीर और युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को तुलसीपुर के बेलीखुर्द गांव में मतदान के बाद रिजवान जहीर तथा कांग्रेस नेता दीपांकर सिंह के समर्थकों के बीच संघर्ष हो गया था।

इस बीच, रिजवान जहीर के समर्थकों की बढ़ती संख्या देखते हुए दीपांकर सिंह और उनके समर्थक अपने वाहन छोड़कर मौके से भाग गए। आरोप है कि इसके बाद अपने अन्य समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे के समर्थकों ने दीपांकर के वाहनों में आग लगवा दी और उन्हें क्षतिग्रस्त करवा दिया।

पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि आरोप है कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई। हालात को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रिजवान जहीर और युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

गौरतलब है कि रिजवान जहीर की पत्नी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हुमा रिजवान जिला पंचायत क्षेत्र नवानगर से बसपा समर्थित उम्मीदवार हैं, जबकि इसी क्षेत्र से कांग्रेस नेता दीपांकर सिंह की पत्नी अरुणिमा सिंह कांग्रेस के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं।

सोमवार को मतदान के दौरान देर शाम बेलीखुर्द गांव में रिजवान जहीर के दामाद रमीज अहमद और दीपांकर सिंह और उनके समर्थकों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में दोनों ही पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए। इसमें रिजवान जहीर के दामाद रमीज अहमद को भी चोटें आईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र