लाइव न्यूज़ :

पूर्व सांसद सुष्मिता देव असम में बनेंगी TMC का चेहरा, त्रिपुरा पर सीएम ममता की नजर

By शीलेष शर्मा | Updated: August 16, 2021 17:13 IST

असम से कांग्रेस की पूर्व सांसद सुष्मिता देव सोमवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में शामिल हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देसुष्मिता देव कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और उसकी महिला शाखा की प्रमुख थीं।तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद सुष्मिता देव का स्वागत किया।देव 2019 के लोकसभा चुनावों में सिलचर सीट पर भाजपा के राजदीप राय से हार गई थीं।

नई दिल्लीः महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता त्याग कर तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार सुष्मिता देव को त्रिपुरा और असम की जिम्मेदारी दिए जाने के संकेत हैं।

 

तृणमूल कांग्रेस से मिली खबरों के अनुसार ममता बनर्जी सुष्मिता को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रहीं हैं, ताकि सुष्मिता की मदद से असम और त्रिपुरा में टीएमसी का ज़मीनी आधार मज़बूत हो सके। चूँकि त्रिपुरा और असम में बांग्ला भाषी बड़ी संख्या में है। अतः ममता को भरोसा है कि सुष्मिता के टीएमसी में आने से दोनों राज्यों में पार्टी मज़बूत हो सकेगी। 

इधर कांग्रेस में सुष्मिता के पार्टी छोड़ने से असंतुष्ट कांग्रेसियों को नेतृत्व पर हमला करने का नया मौंका हाथ लग गया है। कपिल सिब्बल ने सवाल उठाते हुये मंथन करने की बात कही, तो मनीष तिवारी ने ट्वीट कर सुष्मिता से पूछा कि वह कांग्रेस छोड़ने के कारणों का खुलासा करें।

कांग्रेस के अंदर यह सवाल इसलिए उठा क्योंकि सुष्मिता राहुल गांधी के काफी निकट थीं। राहुल के करीबी ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद सुष्मिता दूसरी नेता हैं। हालांकि प्रियंका चतुर्वेदी भी कांग्रेस छोड़ कर शिवसेना में जा चुकी हैं, लेकिन उनकी निकटता राहुल से अधिक प्रियंका गांधी के साथ थी। 

सुष्मिता के कांग्रेस छोड़ने का प्रमुख कारण सीएए और एनआरसी का मुद्दा है, जिसका कांग्रेस खुला विरोध कर रही है, परन्तु सुष्मिता की स्थानीय राजनीति में यह विरोध फिट नहीं बैठ रहा था, नतीजा उनको नज़र आने लगा कि वह कांग्रेस की टिकिट पर चुनाव नहीं जीत पायेंगी। अपने राजनीतिक भविष्य को बचाये रखने के लिये सुष्मिता ने टीएमसी जाने का फैसला किया। सुष्मिता ने साफ़ किया कि कांग्रेस और गांधी परिवार से उनको न तो कोई शिकायत है न नाराज़गी। 

टॅग्स :असमकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीममता बनर्जीटीएमसीपश्चिम बंगालराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां