लाइव न्यूज़ :

पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने

By भाषा | Updated: October 22, 2021 23:37 IST

Open in App

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 22 अक्टूबर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने प्रखर वक्ता एवं पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित किया है।

इस आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक सुरेन्द्र शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि जयंत सिंह ने शाहिद सिद्दीकी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे पार्टी में एकता व भाईचारे को मजबूती मिलेगी और लक्ष्यों को तेजी से प्राप्त किया जा सकेगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित किये जाने पर सिद्दीकी ने पार्टी अध्यक्ष व पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसको वह पूरी तन्मयता के साथ निभाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की विचारधारा को आगे ले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग