लाइव न्यूज़ :

मप्र के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन

By भाषा | Updated: June 1, 2021 13:19 IST

Open in App

भोपाल / विदिशा, एक जून मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का सोमवार रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनकी उम्र 60 वर्ष थी।

चिरायु अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के संचालक डॉ अजय गोयनका ने मंगलवार को बताया कि शर्मा का निधन सोमवार रात 10.15 बजे हुआ। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें 11 मई को यहां भर्ती कराया गया था और हालत बिगड़ने पर पिछले दो दिनों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

शर्मा के परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके गृह नगर विदिशा जिले के सिरोंज में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा, ‘‘ पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत शर्मा जी के निधन की दु:खद सूचना मिली है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को यह वज्रघात सहने की क्षमता दें।’’

गौरतलब है कि शर्मा पहली बार वर्ष 1993 में सिरोंज से विधायक चुने गए थे। इसके बाद वे वर्ष 1998, 2003 और 2008 में सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक चुने गए। मध्यप्रदेश में उमा भारती, बाबूलाल गौड़ और शिवराज सिंह चौहान की सरकार में वह विभिन्न विभागों के मंत्री भी रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया