लाइव न्यूज़ :

पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने चाचा, अन्य के खिलाफ जमीन विनियोजन को लेकर मामला दर्ज कराया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 22:21 IST

Open in App

जोधपुर, छह अगस्त नागपुर की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने पैतृक संपत्ति में अपने हिस्से की जमीन के कथित विनियोजन के खिलाफ राज्य की पूर्व पर्यटन मंत्री उषा पुनिया सहित कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

अदालत के निर्देश पर चोपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना में भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज कराई गई शिकायत में ज्योति मिर्धा ने आरोप लगाया है कि उनके चाचा भानु प्रकाश मिर्धा (पूर्व सांसद) ने 50 बीघा जमीन का एक हिस्सा बेच दिया है, जो उनके पिता रामनिवास मिर्धा का था।

चोपासनी क्षेत्र में संपत्ति शहर में मशहूर है, क्योंकि वहां मिर्धा फार्म हाउस है और यहां की संपत्ति का वर्तमान में बाजार मूल्य काफी ऊंचा है। ज्योति मिर्धा के दादा राज्य की राजनीति में बाबा के नाम से मशहूर थे और मृत्यु तक यहीं के फार्म हाउस में रहते थे।

उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया, ‘‘उसके बाद से उनके चाचा और पिता के छोटे भाई भानु प्रकाश मिर्धा वहां रह रहे हैं। 1988 में उन्होंने उनके पिता के हिस्से की संपत्ति का एक हिस्सा आवास विकास के उद्देश्य से भंवर लाल नाम के एक व्यक्ति को बेच दिया।’’

ज्योति मिर्धा ने शिकायत में कहा कि उनके पिता की केवल दो बेटियां हैं और वे जोधपुर से बाहर रहती हैं, इसलिए इस बारे में उन्हें पता नहीं चला।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर उनके चाचा ने दस्तावेजों में धोखाधड़ी कर संपत्ति को कृषि से आवासीय जमीन में तब्दील करा दिया।

अपनी शिकायत में उन्होंने 13 लोगों के नाम दिए हैं जिनमें उनके चाचा भानु प्रकाश मिर्धा और पूर्व पर्यटन मंत्री उषा पुनिया का नाम भी शामिल है।

चोपासनी हाउसिंग बोर्ड के एसएचओ लिखमाराम ने पुष्टि की कि पुलिस को बृहस्पतिवार को अदालत से जांच के आदेश प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें शिकायत मिली है और मामले को हमने डीसीपी (पश्चिम) के पास जांच अधिकारी की नियुक्ति के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां