लाइव न्यूज़ :

पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी अध्यक्ष और मनोज राय बने महामंत्री

By भाषा | Updated: September 29, 2021 11:12 IST

Open in App

लखनऊ, 29 सितंबर उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्षों के संगठन की कार्यकारिणी के चुनाव में पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी को अध्यक्ष तथा मनोज राय को महामंत्री चुना गया।

पंचायती राज विभाग में उप निदेशक अरविंद राय ने बुधवार को बताया कि अध्यक्ष जिला पंचायत संगठन उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी के मंगलवार को हुए चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए।

उन्होंने बताया कि श्रावस्ती जिला पंचायत के अध्यक्ष और पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा को संगठन का संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व सांसद डॉक्टर घनश्याम अनुरागी को संगठन का अध्यक्ष चुना गया है। अशोक जाटव, संजय चौधरी, नरेंद्र सिंह, शकुन सिंह और मोनिका यादव को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।

इसके अलावा मऊ जिला पंचायत के अध्यक्ष मनोज राय, फतेहपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह और मुरादाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली को महामंत्री चुना गया है।

डॉ अतुल तेवतिया, ममता यादव तथा राजू कनौजिया को मंत्री जबकि पवन गौतम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

नवनिर्वाचित महामंत्री मनोज राय ने बताया कि इससे पहले प्रदेश के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों की एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए जिला पंचायत अध्यक्षों द्वारा उठाई गई समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित