पूर्व सांसद, चार पूर्व विधायक अमरिंदर की पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल

By भाषा | Updated: December 14, 2021 19:39 IST2021-12-14T19:39:53+5:302021-12-14T19:39:53+5:30

Former MP, four former MLAs join Amarinder's Punjab Lok Congress | पूर्व सांसद, चार पूर्व विधायक अमरिंदर की पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल

पूर्व सांसद, चार पूर्व विधायक अमरिंदर की पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल

चंडीगढ़, 14 दिसंबर कांग्रेस के एक पूर्व सांसद और चार पूर्व विधायक मंगलवार को यहां अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हो गए। चार पूर्व विधायकों में से तीन शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के विधायक रह चुके हैं।

पंजाब लोक कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि लुधियाना से दो बार सांसद रहे अमरीक सिंह अलिवाल और कांग्रेस के पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार तथा शिअद के पूर्व विधायक प्रेम मित्तल, फरजाना आलम और राजविंदर कौर भागिके, अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

उसने बताया कि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्षों - जगमोहन शर्मा और सतवीर सिंह पल्ली झिक्की तथा पंजाब आर्थिया संगठन के अध्यक्ष विजय कालरा ने भी पार्टी का दामन थामा।

पार्टी के बयान में कहा गया कि शामिल होने वाले अन्य नये लोगों में सम्मुख सिंह मोखा, अनूप सिंह भुल्लर, संजीव बिट्टू, अश्विनी कुमार, नितिन शर्मा बटाला और राजदीप कौर शामिल हैं।

राज्य में विधानसभा चुनाव होने से महज कुछ महीने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में अमरिंदर सिंह को अचानक हटाए जाने के बाद सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी और अपनी खुद की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former MP, four former MLAs join Amarinder's Punjab Lok Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे