लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के पूर्व सांसद और योगी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उनके भतीजे का कोरोना संक्रमण से निधन

By भाषा | Updated: April 21, 2021 08:10 IST

यूपी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हनुमान प्रसाद मिश्र का निधन हो गया है। वे कोरोना से संक्रमित थे। साथ ही पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा का भी निधन कोरोना से हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा और उनके भतीजे हनुमान प्रसाद मिश्रा का निधनकानपुर की बिल्हौर सीट से चार बार भाजपा के सांसद रह चुके थे श्याम बिहारी मिश्रादर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हनुमान मिश्रा को ब्लड कैंसर के कारण कराया गया था भर्ती, टेस्ट में कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट भी आई थी

कानपुर/ लखनऊ (उत्तर प्रदेश): भाजपा के पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा और उनके भतीजे दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हनुमान प्रसाद मिश्रा का कोविड-19 संक्रमण से मंगलवार को निधन हो गया। भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि कानपुर की बिल्हौर सीट से चार बार भाजपा के सांसद रह चुके वरिष्ठ व्यापारी नेता श्याम बिहारी मिश्रा का 82 वर्ष की उम्र में स्वरूप नगर स्थित एक निजी अस्पताल में शाम को निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि मिश्रा कोविड-19 से संक्रमित थे और उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। भाजपा नगर अध्यक्ष ने बताया कि मिश्रा को कुछ दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था मगर कुछ दिनों बाद उन्हें कानपुर वापस लाया गया था।

उन्होंने बताया कि मिश्रा को दिल का दौरा पड़ने पर स्वरूप नगर स्थित एलपीएस इंस्टीट्यूट आफ कार्डियोलॉजी ले जाया गया था जहां से सोमवार को उन्हें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने पर सोमवार को कानपुर के मधुराज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में पत्नी जयंती मिश्रा, तीन बेटे किशन स्वरूप मिश्रा गोपाल मिश्रा मुकुंद मिश्रा और एक बेटी नंदिनी मिश्रा हैं।

भाजपा नगर अध्यक्ष ने बताया कि मिश्रा वर्ष 1991, 1996, 1998 और 1999 में कानपुर की बिल्हौर सीट से भाजपा के सांसद रह चुके थे। बजाज ने बताया कि मिश्रा के भतीजे, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के सभापति एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हनुमान प्रसाद मिश्रा ने भी कोविड-19 के इलाज के दौरान सुबह लखनऊ के एसजीपीजीआई में अंतिम सांस ली। वह 55 वर्ष के थे।

हनुमान मिश्रा को ब्लड कैंसर के कारण कराया गया था भर्ती

एसजीपीजीआई के अधिकारियों ने बताया कि हनुमान मिश्रा को ब्लड कैंसर के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जांच में कोविड-19 संक्रमित पाए जाने की वजह से उन्हें कोविड-19 वार्ड में स्थानांतरित करके वेंटिलेटर पर रखा गया था। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा और उनके भतीजे हनुमान मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

उधर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा और उनके भतीजे हनुमान मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और महामंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों