लाइव न्यूज़ :

पूर्व विधायक के बेटे को दुष्कर्म के मामले में अग्रिम जमानत मिली

By भाषा | Updated: December 18, 2021 21:57 IST

Open in App

प्रयागराज, 18 दिसंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फूलपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सईद अहमद के बेटे कुआवी अहमद को दुष्कर्म के एक मामले में शुक्रवार को अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति एस. डी. सिंह ने अहमद को अंतरिम अग्रिम जमानत देते हुए इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 7 जनवरी, 2022 निर्धारित की और राज्य सरकार को इस मामले में जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।

याचिकाकर्ता की दलील थी कि चूंकि वह और उस महिला के बीच कारोबारी संबंध थे जोकि कारोबार में नुकसान होने के चलते बाद में खराब हो गए, इसलिए उस पर दबाव बनाने के लिए प्राथमिकी में झूठे आरोप लगाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि अहमद के खिलाफ 13 सितंबर, 2021 को प्रयागराज के सिविल लाइंस थाना में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी जिसमें हमला करने, लूट और दुष्कर्म के साथ ही बलपूर्वक धर्म परिवर्तन के प्रयास का आरोप लगाया गया है।

प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के मुताबिक, महिला मिस इंडिया प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थी और सिविल लाइंस में एक जिम चलाया करती थी। वह कुआवी अहमद के संपर्क में आई जिसने अपना नाम बदलकर उसके साथ दोस्ती कर ली।

प्राथमिकी के मुताबिक, एक ब्यूटी पार्लर चलाने के बहाने आरोपी उस महिला को लखनऊ ले गया जहां उसने नशीला पदार्थ खिलाकर उसका यौन शोषण किया, उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। 12 सितंबर, 2021 को आरोपी ने सिविल लाइंस में उस महिला पर हमला किया और जान बचाने के लिए पीड़िता भागकर पुलिस चौकी आई जिसके बाद उसने प्राथमिकी दर्ज करायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो