लाइव न्यूज़ :

डीडीसी चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची में पूर्व विधायक का नाम भी शामिल

By भाषा | Updated: November 15, 2020 20:27 IST

Open in App

जम्मू, 15 नवम्बर जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के लिए भाजपा द्वारा रविवार को जारी 44 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में एक पूर्व विधायक का नाम भी शामिल है।

भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि सूची में जम्मू क्षेत्र के सभी 10 जिलों को शामिल किया गया है और इसमें 14 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

पंचायत और शहरी निकायों के उपचुनाव के साथ पहले डीडीसी चुनाव आठ चरणों में हो रहे हैं जिसकी शुरुआत आठ नवंबर से होगी।

गत सोमवार को भाजपा ने 72 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें जम्मू क्षेत्र के लिए 35 उम्मीदवार और कश्मीर घाटी के लिए 37 उम्मीदवार शामिल थे।

प्रवक्ता ने शाम में पार्टी मुख्यालय में दूसरी सूची जारी करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर भाजपा महासचिव देविंदर कुमार मन्याल ने प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और महासचिव (संगठन) अशोक कौल के साथ परामर्श करके उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि इस सूची में पूर्व विधायक शक्ति राज परिहार का नाम भी शामिल है जो डोडा जिले के गुंडाना निर्वाचन क्षेत्र से डीडीसी चुनाव लड़ेंगे।

ये चुनाव पिछले साल पांच अगस्त के बाद से जम्मू कश्मीर में पहली बड़ी राजनीतिक गतिविधि होगी, जब केंद्र ने संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत पूर्ववर्ती राज्य का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया था और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह