लाइव न्यूज़ :

कोविड अस्पताल को पंडित राजन मिश्र को समर्पित करने पर पूर्व विधायक ने साधा भाजपा पर निशाना

By भाषा | Updated: May 8, 2021 13:21 IST

Open in App

वाराणसी, आठ मई काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एम्फीथिएटर मैदान में डीआरडीओ द्वारा कोविड मरीजों के लिए बनाए जा रहे अस्थायी अस्पताल के बाहर पंडित राजन मिश्र अस्पताल का बोर्ड लगाए जाने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

अजय राय ने कहा, “यह अस्पताल डीआरडीओ विकसित कर रहा है जिसे आज पद्मभूषण राजन मिश्र को समर्पित किया जा रहा है। लेकिन दिल्ली में जब राजन मिश्र की तबियत बिगड़ी और उनके परिजन ने पीएमओ से वेंटिलेटर के लिए गुहार लगाई तब वेंटिलेटर नही मिला।’’

उन्होंने कहा, “ प्रधानमंत्री दिल्ली प्रवास करते हैं और काशी से सांसद हैं। राजन मिश्र काशी समेत पूरे भारत के गौरव थे। उन्हें समुचित इलाज नहीं मिल पाया। अब सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए डीआरडीओ अस्पताल उनको समर्पित कर रही है। लेकिन भाजपा सरकार कब तक अपने कमियों को छुपा पाएगी।”

राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के राजन मिश्र की वेंटिलेटर के अभाव से मृत्यु हो गई लेकिन “बेशरम तानाशाही सरकार” झूठी वाहवाही में लगी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल मिश्र को समर्पित करना उनकी मौत पर राजनीति है और स्थानीय सांसद द्वारा अपनी नाकामी छिपाने का प्रयास है।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री से इस कदर संवेदनहीन हो जाने की उम्मीद नहीं थी। प्रधानमंत्री मौत पर राजनीति बंद करें और व्यवस्था को दोष न देते हुए अपनी गलती स्वीकार करें।”

गौरतलब है कि वाराणसी जनपद में कोरोना की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए बीएचयू के स्टेडियम में रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा अस्थायी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है, जो सभी चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त होगा। जिला प्रशासन के अनुसार जर्मन हैंगर से निर्मित यह अस्पताल 11 मई से मरीजों के लिए तैयार हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए