लाइव न्यूज़ :

पूर्व विधायक रामबीर शौकीन गिरफ्तार, दो साल से था फरार

By भाषा | Updated: December 22, 2020 13:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह 2018 में सफदरजंग अस्पताल लाए जाने के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत से भाग गया था।

पुलिस ने बताया कि वह गैंगस्टर नीरज बवाना का करीब साथी है। उसे चार जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शौकीन 2013 में मुंडका सीट से निर्दलीय दिल्ली विधानसभा के लिए निवार्चित हुआ था। यह पाया गया था कि वह विधायक का चुनाव लड़ने के लिए अपराधियों के गिरोह के प्रभाव का इस्तेमाल कर रहा था, क्योंकि वह अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा को आगे बढ़ाना चाहता था और तथा धन संबंधी लाभ लेना चाहता था।

पुलिस ने बताया कि 2015 में मकोका के एक मामले में उसे घोषित अपराधी करार दिया गया था। 27 नवंबर 2016 को उसे गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से एक 9 एमएम पिस्तौल तथा दो कारतूस बरामद हुए थे।

उन्होंने बताया कि एक दिसंबर 2016 को उसे मकोका के मामले में गिरफ्तार किया गया था और आठ मार्च 2017 को उसके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था। 26 सितंबर 2018 को वह सफदरजंग अस्पताल में उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत से भाग गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह