बासवकल्याण से बागी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक खुबा भाजपा से निष्कासित

By भाषा | Updated: April 17, 2021 19:30 IST2021-04-17T19:30:37+5:302021-04-17T19:30:37+5:30

Former MLA Khuba expelled from BJP as rebel candidate from Basavakalyan | बासवकल्याण से बागी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक खुबा भाजपा से निष्कासित

बासवकल्याण से बागी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक खुबा भाजपा से निष्कासित

बेंगलुरू, 17 अप्रैल कर्नाटक भाजपा ने शनिवार को पूर्व विधायक मल्लिकार्जुन खुबा को बासवकल्याण विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार शारानु सालगर के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया। यहां विधानसभा उपचुनाव चल रहा है।

भाजपा की राज्य अनुशासन समिति के अध्यक्ष लिंगराज पाटिल ने निष्कासन आदेश में कहा, ‘‘भाजपा के आधिकारिक उम्मीदवार शारानु सालगर के खिलाफ बागी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़कर आपने (खुबा) पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन किया है। अंतिम समय तक पार्टी के प्रयासों के बावजूद आप चुनाव से नहीं हटे।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘इसलिए आपको भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह वर्षों तक निलंबित किया जाता है।’’

आवास मंत्री वी. सोमन्ना, गृह मंत्री बासवराज बोम्मई और जिले के प्रभारी मंत्री प्रभु चौहान व अन्य नेताओं द्वारा मनाए जाने के बावजूद खुबा ने निर्दलीय विधायक के तौर पर अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं ली।

खुबा 2004 और 2013 में इस विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former MLA Khuba expelled from BJP as rebel candidate from Basavakalyan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे