प्रतिमा विवाद पर पूर्व विधायक ने उप्र से भाजपा को हटाने की मांग की

By भाषा | Updated: October 3, 2021 13:52 IST2021-10-03T13:52:35+5:302021-10-03T13:52:35+5:30

Former MLA demands removal of BJP from UP over statue controversy | प्रतिमा विवाद पर पूर्व विधायक ने उप्र से भाजपा को हटाने की मांग की

प्रतिमा विवाद पर पूर्व विधायक ने उप्र से भाजपा को हटाने की मांग की

मुजफ्फरनगर, तीन अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने कहा है कि गुर्जर समुदाय आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी को बाहर कर अपने अपमानों का बदला लेगा।

भड़ाना शनिवार को यहां पास के शुक्रताल में एक धार्मिक स्थल पर गुर्जर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा शासन को हटाने के लिए समुदाय से एकजुट होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा शासन के दौरान समुदाय को अपमानित किया गया है। उन्होंने कहा कि दादरी में एक प्रतिमा के अनावरण के बाद पैदा हुए विवाद के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को माफी मांगनी चाहिए।

नौवीं शताब्दी के राजा मिहिर भोज की जाति को लेकर पिछले हफ्ते राजपूत और गुर्जर समुदायों के बीच एक विवाद छिड़ गया था, जब दादरी के एक कॉलेज में मुख्यमंत्री द्वारा उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया था।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों से नाराज होने के बाद इस साल की शुरुआत में भाजपा से इस्तीफा देने वाले भड़ाना ने मांग की कि "किसान विरोधी" कानूनों को निरस्त किया जाए।

पूर्व विधायक ने कहा कि वह गुर्जर समुदाय की गरिमा को बनाए रखने के लिए चुनाव में उसकी राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए एक राजनीतिक दल बनाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former MLA demands removal of BJP from UP over statue controversy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे