लाइव न्यूज़ :

पूर्व विधायक बक्कानी नरसिम्हुलु तेदेपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष नियुक्त

By भाषा | Updated: July 19, 2021 16:25 IST

Open in App

हैदराबाद, 19 जुलाई दलित नेता एवं तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के पूर्व विधायक बक्कानी नरसिम्हुलु को सोमवार को पार्टी की तेलंगाना इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

एल रमना के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद नरसिम्हुलु को तेदेपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रमना पार्टी से इस्तीफा देकर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल हुए हैं।

तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने नरसिम्हुलु की नियुक्ति के बारे में बयान जारी किया। नरसिम्हुलु 1994-99 के दौरान पास के शादनगर से विधायक थे। तेदेपा कार्यकर्ताओं ने यहां एनटीआर भवन में तेदेपा के कार्यालय में नरसिम्हुलु की नियुक्ति पर पटाखे जलाकर जश्न मनाया और उन्हें बधाई दी।

नरसिम्हुलु ने नायडू से मुलाकात की और उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि वह तेलंगाना में तेदेपा का पुराना गौरव लौटाने के लिए जीतोड़ प्रयास करेंगे।

नरसिम्हुलु ने दावा किया कि तेलंगाना के लोगों को तेदेपा के गठन के बाद ही वास्तविक स्वतंत्रता मिली, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी टीआरएस सरकार के ‘‘भ्रष्टाचार’’ के खिलाफ लड़ेगी। तेदेपा की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि नरसिम्हुलु ने तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के शासी निकाय तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के बोर्ड के सदस्य के रूप में भी काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां