लाइव न्यूज़ :

पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस में हो रहा खराब व्यवहार

By राजेंद्र पाराशर | Updated: August 24, 2019 05:48 IST

पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही. ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाएं जाने पर पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में केवल नेहरू परिवार को पद नेहरू परिवार को ही सत्ता मिलेगी यह निश्चित है.

Open in App

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए कांग्रेस में कोई रास्ता नहीं है. वे कद में, पद में हर हिसाब से राहुल से बीस है,. सिंधिया के साथ निश्चित रुप से कांग्रेस में खराब व्यवहार हो रहा है.

पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही. ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाएं जाने पर पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में केवल नेहरू परिवार को पद नेहरू परिवार को ही सत्ता मिलेगी यह निश्चित है. सिंधिया के लिए कांग्रेस पार्टी में कोई रास्ता नहीं है.

पूर्व मंत्री ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ निश्चित रूप से कांग्रेस में खराब व्यवहार हो रहा है. साथ ही कहा कि सिंधिया राजनीति में हस्तक्षेप न करें, इसलिए मध्यप्रदेश से हटाकर दूसरे राज्य भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि सिंधिया कद में, पद में हर हिसाब से राहुल से बीस है, पर कांग्रेस पार्टी में कोई रास्ता नहीं है. उन्होंने कहा कि सिंधिया के द्वारा राजनीति में हस्तक्षेप न हो, इसलिए उन्हें मध्यप्रदेश से हटाकर दूसरे राज्य में भेज दिया गया, ये उनका अपमान है.

सारंग ने प्रदेश सरकार को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार झूठे वादों और झूठी नीतियों के सहारे चल रही है. यह सरकार अपनी नाकामी को झुपाने के लिए विज्ञापनों के माध्यम से अपने ही कर्तव्य की इतिश्री कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि आर्थिक रुप से कमजोर जोड़ों को मुख्यमंत्री विवाह योजना के माध्यम से 51 हजार रुपए देंगे, साढ़े 22 हजार विवाह इस योजना के तहत हुए, मगर अब तक किसी को भी राशि नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि हम उन कन्याओं से मुलाकात करेंगे ओर उन बच्चियों की आवाज भी उठाएंगे.

यह गफलत की सरकार है

पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने राज्य की कमलनाथ सरकार को गफलत की सरकार बताया. उन्होंने कहा कि गुट और गिरोह में बंटी हुई कांग्रेस पार्टी की सरकार जब भी बनती है तब ऐसा ही होता है. राज्य के लोगों से वादा तो किया जाता है, मगर उसे निभाया नहीं जाता है. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस में पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपमान हो रहा है और उनके समर्थक मंत्री भी अपमानित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी गफलत में हैं, यह सरकार गफलत की सरकार है.

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित