लाइव न्यूज़ :

पेरुंदुरई सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे पूर्व मंत्री वेंकटचलम

By भाषा | Updated: March 18, 2021 19:10 IST

Open in App

इरोड (तमिलनाडु), 18 मार्च अन्नाद्रमुक के वर्तमान विधायक टी एन वेंकटचलम ने पेरुंदुरई निर्वाचन क्षेत्र से बृहस्पतिवार को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।

वेंकटचलम को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

वह पेरुंदुरई सीट से 2011 में चुने गए थे और जयललिता सरकार में राजस्व एवं प्रदूषण नियंत्रण मंत्री थे।

इसके बाद 2016 में वह पुनः उसी सीट से विधायक चुने गए थे।

वेंकटचलम पेरुंदुरई से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी ने इस सीट से जयकुमार को प्रत्याशी बनाया है।

इस बार टिकट न मिलने से नाराज होकर वेंकटचलम ने अपने समर्थकों से मुलाकात करने के बाद निर्दलीय लड़ने का फैसला किया। उन्होंने बृहस्पतिवार दोपहर को नामांकन पत्र दाखिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं