लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री बुखारी ने बनायी नई पार्टी, राज्य और राष्ट्रीय दलों के 30 नेता भी हुए शामिल

By भाषा | Updated: March 8, 2020 19:49 IST

पार्टी में राज्य और राष्ट्रीय दलों के 30 अन्य नेता भी शामिल हुए हैं.बुखारी जे-केएपी के अध्यक्ष चुने गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देतत्कालीन राज्य की पिछले विधानसभा में बुखारी शहर के अमीराकादल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे. उनकी पार्टी अन्य दलों से अलग होगी, क्योंकि वह परिवारों द्वारा शुरू नहीं की गई है.

श्रीनगर:जम्मू कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री अल्ताफ बुखारी ने रविवार को नया राजनीतिक संगठन बनाने की घोषणा की जिसका नाम 'जम्मू -कश्मीर अपनी पार्टी' (जे-केएपी) रखा गया है. पार्टी में राज्य और राष्ट्रीय दलों के 30 अन्य नेता भी शामिल हुए हैं.बुखारी जे-केएपी के अध्यक्ष चुने गए हैं. उन्होंने कहा कि नई पार्टी का मुख्य एजेंडा जम्मू कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा बहाल करवाना और इसके नागरिकों के जमीन और नौकरियों में मूल निवासियों के तौर पर अधिकार को बहाल करना है.

बुखारी ने घोषणा की कि नई पार्टी 'आम लोगों की, आम लोगों के लिए, आम लोगों द्वारा'' शुरू की गई है. पीडीपी के पूर्व नेता ने कहा, ''हम लोगों को चांद या साकार न हो सकने वाले सपने नहीं बेचने जा रहे, इसके बजाय हम लोगों की परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेंगे.''

जे-केएपी का घोषणा-पत्र पढ़ते हुए बुखारी ने कहा कि पार्टी जम्मू कश्मीर के लोगों का 'आत्म सम्मान और गौरव' बहाल करने की कोशिश करेगी जो इस राज्य को दो केंद्र शासित क्षेत्र में विभाजित करने से चोटिल हुआ है. अन्य दलों से अलग होगी पार्टी!: तत्कालीन राज्य की पिछले विधानसभा में बुखारी शहर के अमीराकादल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे.

उन्होंने अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी पार्टी अन्य दलों से अलग होगी, क्योंकि वह परिवारों द्वारा शुरू नहीं की गई है. उनके निशाने पर संभवत: नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी थे. बुखारी के साथ संवाददाता सम्मेलन में पार्टी में शामिल हुए कई पूर्व मंत्री और विधायक भी मौजूद थे.कारोबारी से राजनेता बने बुखारी ने कहा कि पार्टी सत्ता की भूखी नहीं है और आम लोगों के लिए काम करना चाहती है.

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया