लाइव न्यूज़ :

पूर्व मंत्री जारकिहोली ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को किया खारिज, वीडियो को बताया फर्जी

By भाषा | Updated: March 9, 2021 15:17 IST

Open in App

बेंगलुरू, नौ मार्च भाजपा विधायक रमेश जारकिहोली ने खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि जिस वीडियो में कथित तौर पर उन्हें एक महिला के साथ दिखाया गया, वह फर्जी है। साथ ही उन्होंने ‘‘षड्यंत्रकारियों’’ को जेल भेजने का भी संकल्प जताया।

जारकिहोली ने ‘सेक्स-फॉर-जॉब’ के आरोप लगने के बाद तीन मार्च को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं निर्दोष हूं। यह सीडी 100 फीसदी फर्जी है। इसमें कोई शक नहीं है।’’

गोकाक से विधायक ने यह दावा सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली के उनके खिलाफ पुलिस शिकायत वापस लेने के दो दिन बाद किया है।

सामाजिक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया था कि विधायक ने नौकरी मांगने वाली एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया और उसे तथा उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने विधायक के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए संवाददाताओं से कहा कि उनके खिलाफ पहले ही मामला दर्ज हो गया है और सरकार कानून के अनुरूप कार्रवाई करेगी।

अपने खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद जारकिहोली ने तीन मार्च को कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

किसी अज्ञात महिला के साथ अंतरंग होने के कथित वीडियो क्लिप के सामने आने के एक दिन बाद जारकिहोली ने इस्तीफा दिया था। कन्नड़ समाचार चैनलों ने ‘सेक्स फॉर जॉब’ मामला बताते हुए इस क्लिप का प्रसारण किया था।

जारकिहोली ने आरोप लगाया था कि इस पूरी साजिश के पीछे एक ‘‘बड़े नेता’’ का हाथ है, लेकिन उन्होंने उसका नाम नहीं बताया।

जारकिहोली ने भावुक होते हुए कहा कि इससे उनके परिवार के सम्मान को ठेस पहुंची है और साथ ही उन्होंने षड्यंत्रकारियों को जेल पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें नहीं बख्शूंगा।’’

गोकाक से विधायक जारकिहोली पहले कांग्रेस में थे। राज्य में कांग्रेस-जद(एस) सरकार को गिराने और भाजपा की सरकार बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे